सुलतानपुर: भाजपा ने हमेशा किया आरक्षण का समर्थन : सांसद मेनका गांधी

झूठ व जात- पात की राजनीति करने वालों के दिन गए : सांसद मेनका, प्रधानमंत्री ने की हर गरीब की मदद और हर गांव में काम : सांसद मेनका, भाजपा गरीबों व वंचितों की हितैषी पार्टी : सांसद मेनका सांसद मेनका ने इसौली में डेढ़ दर्जन नुक्कड़ सभाओं को किया संबोधित। 

Monday, April 29, 2024 - 19:56
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: भाजपा ने हमेशा किया आरक्षण का समर्थन : सांसद मेनका गांधी

सुलतानपुर (आरएनआई) सांसद मेनका संजय गांधी ने सोमवार को चुनावी कैंपेन के 25 वें दिन इसौली विधानसभा में डेढ़ दर्जन नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।उन्होंने नुक्कड़ सभाओं में कहा भाजपा ने हमेशा आरक्षण का समर्थन किया है।एससी एसटी और ओबीसी का आरक्षण कोई बन्द नही कर सकता। विपक्ष झूठ बोल रहा है।उनके पास कोई विजन रणनीति व मुद्दा नही है।अब झूठ व जात- पात की राजनीति करने वालों के दिन गए।अब विकास सुशासन व सेवा की राजनीति को जनता पसंद करती है। श्रीमती गांधी ने बताया कि उन्होंने 5 वर्षों में 5000 गरीबों की शादी करवाई है। इसमें हिंदू और मुसलमान दोनों की शादियां होती हैं। भाजपा गरीबों व वंचितों की हितैषी पार्टी है। प्रधानमंत्री ने पिछले 5 सालों में हर गरीब की मदद की है। हर गांव में काम किया है।मोदी जी का झंडा कार्यकर्ता गांव-गांव में लहरा रहे हैं।

श्रीमती गांधी ने अपने तमाम बड़े-बड़े विकास कार्यों को गिनाते हुए बताया कि कुड़वार स्थित रामलीला मैदान में 50 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन, बाउंड्रीवाल,हाईमास्ट लाइट,पार्क व शौचालय का निर्माण का काम हो रहा है। उन्होंने बताया मैं रोज के रोज बिना नाम जात कौम पूछे मदद करती रहती हूं। बताया दो भाई मेरे पास आए बताने लगे कि उनकी बहन को कैंसर व टीबी है। मैं गरीब हूं।सफदरगंज अस्पताल दिल्ली में डॉक्टर केवल मंगलवार को देखते हैं। बहन का इलाज ठीक से नहीं हो पा रहा है।श्रीमती गांधी ने तत्काल सफदरगंज अस्पताल, दिल्ली के डायरेक्टर वंदना तलवार को फोन किया और उनको अस्पताल में एडमिट कराकर मुफ्त में ऑपरेशन आदि करने को कहा।

विभिन्न सभाओं को एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया और 25 मई को कमल के फूल पर एकतरफा वोट देने की अपील की। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया की श्रीमती गांधी ने सोमवार को इसौली विधानसभा के पूरे शिवदयाल गजेहडी, सौहगौली, प्रतापपुर प्रथम, इसरौली, खरगिनपुर हरखपुर, बहलोलपुर,राजापुर विनायकपुर,बेला पश्चिम,बहमरपुर बबुरी, अलीगंज बाजार, हसनपुर एवं शहर के ठठेरी बाजार में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।इस मौके पर भाजपा नेता विकास शुक्ला,संजय त्रिलोकचंदी,भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,जि.प. सदस्य जफर खान,मनीषा पांडेय,गांधी सिंह, महावीर श्रीवास्तव, संतोष सिंह, नन्दलाल पाल,निर्भय सिंह,यज्ञ प्रसाद सिंह, रण विजय सिंह, शौर्यबर्धन सिंह,राम बहादुर सिंह, संजीव उपाध्याय,मो. हसीब प्रधान गजेहड़ी,दिनेश चौरसिया,नौशाद प्रधान,रमाकीर्तन तिवारी ,मोनू मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, ब्रहमा तिवारी,अवधेश दुबे, दिलीप सिंह, बजरंग दूबे,राजेश दूबे, डॉ वीपी सिंह,यज्ञ प्रसाद सिंह,डॉ अनन्त पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User