भाजपा जिला मुख्यालय पर मनाया जश्न

Monday, December 11, 2023 - 19:44
Updated: 3 years ago
0

गुना, (आरएनआई) उज्जैन दक्षिण से हाल ही में निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. मोहन यादव को पार्टी विधायक दल ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में अपना नेता चुन लिया है। उनके नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने किया, जिसका समर्थन पार्टी नेताओं ने किया। डॉ मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाएं जाने पर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय गुना में जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिश बाजी चलाई गई। इसी के साथ ही प्रदेश में पहली बार दो दो मुख्यमंत्री बनाएं गए जिसमे जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल को उप मुख्यमंत्री बनाया गया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User