भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यक्रमों की तैयारियां पूर्ण, आज डा. मुखर्जी के बलिदान पखवाड़े पर अर्पित करेंगे पुष्पांजलि

Saturday, June 28, 2025 - 18:56
Updated: 1 year ago
0
भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यक्रमों की तैयारियां पूर्ण, आज डा. मुखर्जी के बलिदान पखवाड़े पर अर्पित करेंगे पुष्पांजलि

फतेहपुर (आरएनआई) एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम की वृहद तैयारी को लेकर जेल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारियों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। विदित हो कि कि (कल) आज प्रदेश संगठन के दिशा-निर्देश पर जिले के सभी बूथों पर प्रधानमंत्री द्वारा प्रसारित मन की बात कार्यक्रम को सुनने के साथ ही पार्टी के महापुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान पखवाड़े पर पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी। वहीं प्रत्येक बूथ पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा एक पेड़ मां के नाम लगाने की तैयारी की गई जिसमें जिला उपाध्यक्ष व वृक्षारोपण कार्यक्रम की जिला संयोजिका अपर्णा सिंह गौतम ने बताया कि सभी 23 मंडलो पर पर्याप्त संख्या में पौधे पहुंच चुके हैं जो शक्ति केंद्र होते हुए बूथों पर पहुंच जायेंगे। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि सभी बूथों पर रविवार को मनकी बात, एक पेड़ मां के नाम व श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसकी समस्त तैयारियों को पार्टी पदाधिकारीयों द्वारा आज जिला कार्यालय में बैठक कर पूर्ण किया गया है। तैयारी बैठक में उदय लोधी, अपर्णा सिंह गौतम, नीरज सिंह, राम प्रताप सिंह गौतम, राम प्रकाश गुप्ता, अर्चना त्रिपाठी, रेखा मिश्रा, सुशीला मौर्या, पुष्पा पासवान, विक्रम सिंह, सुमित द्विवेदी, अमित शिवहरे, अभिषेक श्रीवास्तव, सिद्वार्थ दीक्षित, विनोद गौतम, अखिलेश श्रीवास्तव सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User