भाखड़ा बांध से हरियाणा को अतिरिक्त पानी देना पंजाब के अधिकारों पर डकैती है: धालीवाल
पानी के मुद्दे पर हमें जितनी भी लड़ाई लड़नी पड़े, लड़ेंगे - ईटीओ, आम आदमी पार्टी ने भाजपा नेता तरण चुघ के घर के सामने किया प्रदर्शन । (सुरेश रहेजा,परवीन कुमार,चंद्र मोहन,साहिल रहेजा)
अमृतसर (आरएनआई) कल रात केंद्र की भाजपा सरकार ने पंजाब को एक और झटका देते हुए भाखड़ा बांध से अतिरिक्त पानी हरियाणा को छोड़ दिया, जो पंजाब के अधिकारों पर पूरी तरह से डकैती है। हम इस लूट को बर्दाश्त नहीं करेंगे। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने यह शब्द भाजपा नेता तरुण चुघ के घर के बाहर पार्टी द्वारा इस अन्याय के खिलाफ आयोजित रोष प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहले ही भाखड़ा बांध प्रशासकों और केंद्र सरकार को साफ शब्दों में बता चुके हैं कि पंजाब के पास देने के लिए एक बूंद भी पानी नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि हम मांग कर रहे थे कि पहले हमारे हिस्से का पानी पूरा किया जाए, लेकिन भाजपा सरकार ने पंजाब को धकेलते हुए इसमें से 8500 क्यूसेक पानी हरियाणा को छोड़ दिया। श्री धालीवाल ने कहा कि कृषि प्रधान राज्य पंजाब पहले से ही जल संकट से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा भूजल लगातार तेजी से घट रहा है और हमारी सरकार ने पिछले दो वर्षों में नहरी पानी को फिर से खेतों तक पहुंचाकर भूजल पर दबाव कम किया है, लेकिन केंद्र सरकार ने पंजाब के पानी पर डाका डालकर पंजाबियों के साथ सीधा धक्का किया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

इस अवसर पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि भाजपा लगातार पंजाब के साथ अन्याय कर रही है, लेकिन पंजाब के भाजपा नेता मूकदर्शक बनकर यह सब तमाशा देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री तरण चुघ, श्री सुनील जाखड़ जैसे नेता जो इन पंजाब विरोधी नीतियों पर भी भाजपा के पक्ष में खड़े हैं, उन्हें अब यह स्पष्ट कर देना चाहिए कि वे पंजाब के साथ नहीं बल्कि दिल्ली और हरियाणा के साथ हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के पानी पर किसी भी प्रकार की लूट को पंजाबी व पंजाब सरकार बर्दाश्त नहीं करेंगे, इसलिए हम अंत तक लड़ेंगे।
इस अवसर पर मेयर स. जतिंदर सिंह मोती भाटिया, विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, विधायक डॉ. अजय गुप्ता, चेयरमैन बलदेव सिंह मिदियां, जिला अध्यक्ष श्री मनीष अग्रवाल, चेयरमैन स. इस प्रदर्शन में नेता विक्की दत्ता, श्री रविंदर हंस, श्री नरिंदर मरवाहा, श्री बंटी भलवान और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)