भाकियू टिकैत गुट की मासिक बैठक में समस्याओं पर चर्चा
फतेहपुर (आरएनआई) भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की मासिक बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही सभी समस्याओं का निराकरण किए जाने की भी मांग की गई।
नहर कालोनी प्रांगण में आयोजित मासिक बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव रामदत्त मिश्रा ने शिरकत की। बड़ी संख्या में किसान उपस्थित हुए। बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बताया गया कि जिले में बिजली की व्यवस्था चरमरा गई है। किसानों की धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। तीनों एक्सईएन अपने-अपने ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था दुरूस्त कराएं, अन्यथा एसी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। नहरों को पूरी क्षमता के साथ टेल तक पानी पहुंचाया जाए। जिले की विभिन्न गौशालाओं में चारा के अभाव में नित्य गाए खत्म हो रही है। सभी गौशालाओं का स्थलीय निरीक्षण सक्षम अधिकारियों द्वारा कराया जाए, जनपद में डीएपी, यूरिया किसी भी समितियों में नहीं है। जिससे किसानों की धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। अविलंब भिजवाई जाए। हर घर जल योजना के अंतर्गत गांव में लगे ट्यूबवेल एवं बनी टंकियां शोपीस बनी है। कहीं भी पाइप लाइन पूरी नही है। जिससे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अधूरी पड़ी है। इस मौके पर मध्यांचल उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह गौर, राम आसरे यादव, रिंकी जायसवाल, पं0 शिवबाबू शर्मा, गुड्डू यादव, देवेन्द्र सिंह चौहान, मनोज यादव, लाल सिंह, दुर्गा सिंह, प्रशांत सिंह, धर्मपाल, संजय सिंह, श्यामलाल गुप्ता, राजेश दीक्षित, ओम प्रकाश, हीरालाल, नरसिंह, शिवकुमार, राधेश्याम गुप्ता भी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



