भाकपा ने राष्ट्रपति को भेजा 17 सूत्रीय ज्ञापन, कामरेड की ललकार ने मांगा न्याय
खागा, फतेहपुर (आरएनआई) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने राष्ट्रव्यापी आवाहन के तहत तहसील खागा में धरना व प्रदर्शन करके 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार खागा के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा है। प्रदर्शन से पहले की व खेत मजदूर यूनियन ने डाक बंगला खागा के पास धरना सभा किया।
इसके बाद जुलूस निकालकर प्रदर्शन करके मांग पत्र दिया। आंदोलन के माध्यम सेमांग की गई कि देश में दलित महिलाओं अल्पसंख्यकों आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को रोका जाए। उत्तर प्रदेश में हरिओम बाल्मीकि की हत्या एडीजी हरियाणा को जाति आधारित आत्महत्या करना सीजी पर जूता फेंकना लखनऊ में 11 वीं की दलित छात्रा से बलात्कार मलिहाबाद में सामंतो द्वारा रामपाल को पेशाब पिलाना उन्नाव में 14 वर्षीय रितिक यादव की हत्या आदि घटनाएं आए दिन हो रही हैं। मांग की गई कि फतेहपुर सहित अन्य जिलों में खनन माफिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उनके अवैध संपत्ति को कुर्क किया जाए, किसानों को डीएपी सहित उर्वरक उपलब्ध कराए जाएं मनरेगा मजदूरों को 200 दिन काम हुआ 600 मजदूरी दी जाए किसानों मजदूरों को 58 वर्ष में 10000 प्रतिमा पेंशन दी जाए पक्का मकान बनाने हेतु 500000 दिए जाएं आदिवासियों की हार्पी गई जल जंगल जमीन उन्हें वापस किया जाए। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट तत्काल लागू की जाए। किसानों को एसपी की गारंटी दी जाए किसानों का धान खरीदने की मांग की गई। देश में जातिगत हत्याओं को रोकने कानून व्यवस्था कानून व्यवस्था ठीक करने संवैधानिक मूल्य की रक्षा करने की मांग की गई। आंदोलन का नेतृत्व की जिला सचिव राम प्रकाश व खेत मजदूरिया यूनियन के जिलाध्यक्ष सुमन सिंह चैहान ने किया। इस अवसर पर पार्टी राज कार्यकारिणी के सदस्य मोतीलाल एडवोकेट राज्य परिषद सदस्य फूलचंद पाल रामचंद्र राम अवतार सिंहपार्टी सहायक सचिव रामकृष्ण हेगड़े पूरनलाल जिला काउंसिल सदस्य कमला देवी मीना देवी उषा देवी जगदेव भाई जगन्नाथ नेम सिंह एडवोकेट राम सुमेर सिंह यादव एडवोकेट विनोद कुमार एडवोकेट ज्ञानेंद्र सिंह एडवोकेट जंग बहादुर सिंह अमर सिंह राम शंकर शर्मा रामनरेश निषाद कालेश्वर करी छोटे लाल कोरी कामता प्रसाद मदनलाल हरिश्चंद्र गया प्रसाद आदि लोग शामिल रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



