सुलतानपुर: बढ़ती धूप, गर्मी एवं लू से बचाव हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Saturday, April 27, 2024 - 18:08
Updated: 3 years ago
0
सुलतानपुर: बढ़ती धूप, गर्मी एवं लू से बचाव हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सुलतानपुर (आरएनआई) जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में सहायक श्रम आयुक्त मधुबन राम द्वारा शाहगंज लेबर चौराहे पर तथा अभियाखुर्द भदैयॉ स्थित ईट-भट्ठों पर बढ़ती धूप, गर्मी एवं लू से बचाव हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा श्रमिकों को यह परामर्श दिया गया कि दिन में बाहर निकलते समय पूरे बॉह की कमीज/कुर्ता, पैण्ट/पायजामा एवं जूता/चप्पल अवश्य पहनें तथा धूप से बचने के लिये गमछा, टोपी, छाता, धूप का चस्मा आदि का प्रयोग करें।

 

उन्होंने कहा कि शुद्ध पयेजल अपने साथ रखें और समय-समय पर पानी पीते रहें और यदि सम्भव हो, तो नमक, नीबू, पानी का घोल, मट्ठा, आम का पना आदि का सेवन करते रहें। उन्होंने नियोजकों से भी अनुरोध किया है कि यथासम्भव समय का सदुपयोग करते हुए भयंकर धूप व लू के समय श्रमिकों से कार्य लेने से बचा जाय तथा कार्यस्थल पर समुचित छाया एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था अवश्य की जाय।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User