बैंक डकैती कांड में दूसरी गिरफ्तारी: औरंगाबाद से आरोपी दबोचा, सिंगरौली पुलिस की बड़ी सफलता

Saturday, April 18, 2026 - 23:06
Updated: 6 months ago
0
बैंक डकैती कांड में दूसरी गिरफ्तारी: औरंगाबाद से आरोपी दबोचा, सिंगरौली पुलिस की बड़ी सफलता

सिंगरौली में बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती कांड को लेकर पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। एक के बाद एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं।

कुछ ही देर पहले खबर आई थी कि बिहार से डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से करीब 14 लाख रुपये कैश और लगभग 70 लाख रुपये का सोना बरामद हुआ।

अब इस मामले में एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है—सूत्रों के मुताबिक औरंगाबाद के आसपास से दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सिंगरौली एसपी मनीष खत्री के नेतृत्व में चल रहे इस ऑपरेशन में पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को दबोच लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

जल्द ही पूरे मामले का बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User