बेलगावी में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, रेल सेवाएं बाधित; रूट बहाली का काम तेजी से जारी
दुर्घटना बेलगावी में कांग्रेस रोड पर मिलिट्री महादेव मंदिर के सामने ट्रैक पर हुई। मालगाड़ी महाराष्ट्र के मिराज की ओर जा रही थी। ट्रैक की बहाली का काम जारी है।
बेलगावी (आरएनआई) कर्नाटक में मंगलवार सुबह मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए। इस वजह रेल सेवाएं बाधित हुई हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह बेलगावी रेलवे स्टेशन में प्रवेश करते समय एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे इस मार्ग पर रेल सेवाएं बाधित हो गईं। फिलहाल किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।
दुर्घटना बेलगावी में कांग्रेस रोड पर मिलिट्री महादेव मंदिर के सामने ट्रैक पर हुई। मालगाड़ी महाराष्ट्र के मिराज की ओर जा रही थी। दक्षिण पश्चिम रेलवे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि रूट बहाली के प्रयासों में तेजी लाने के लिए हुबली से एक दुर्घटना राहत ट्रेन को घटनास्थल पर भेजा गया है। संबंधित स्टेशनों पर प्रभावित यात्रियों के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है।
बयान में कहा गया, 'दक्षिण पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। ट्रैक की बहाली का काम जारी है।' ट्रेन सेवाओं में किसी भी तरह के बदलाव के बारे में सूचित किया जाएगा। इस बीच बेलगावी रेलवे पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच कर रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



