बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

किसानों की बढ़ी टेंशन, काला सोना भी बर्बाद

Mar 3, 2024 - 19:47
Mar 3, 2024 - 19:50
 0  2.8k
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

नीमच (आरएनआई) मध्यप्रदेश के नीमच जिले में शनिवार की रात्रि में हुई बारिश ने किसानों के अरमानों पर भी पानी फेर दिया है। किसानों के खेतों में कटी पड़ी फसलों के साथ ही खेत मे लहलहाते गेंहू, अलसी को नुकसान पहुँचा है। वहीं मालवा की सबसे महत्वपूर्ण अफीम की फसल जिसे काला सोना के नाम से जाना जाता है। वह भी पानी से धूल गई है।

दरसअल, इन दिनों अफीम डोडे अपने पूरे यौवन पर है। अफीम खेतों में डोडा चिराई ओर लुवनी का काम चल रहा है। शनिवार दोपहर को अफीम किसानों ने अफीम डोडे पर चीरा लगाया था रात्रि में हुई बारिश से डोडे पर जमा अफीम का दूध बारिश के पानी से धूल गया। इस से किसान के मन मे भय है।

आपको बता दें कि अफीम का जो लाइसेंस केंद्र सरकार के द्वारा किसानों को दिया जाता है। ओर नारकोटिक्स विभाग द्वारा किसानों से अफीम का एक-एक ग्राम का हिसाब लिया जाता है। अफीम की मात्रा कम होने पर किसानों का पट्टा नारकोटिक्स विभाग द्वारा काटने का खतरा भी बना रहता है। तो कुल मिलाकर शनिवार को हुई बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0