बेटी, दामाद और ससुर की गोली मारकर हत्या

भूमि विवाद में बृहस्पतिवार की रात कौशांबी में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। झोपड़ी में सो रहे बेटी दामाद और ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने जमकर बवाल किया। कई घरों को फूंक दिया गया है। मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई है।

Friday, September 15, 2023 - 12:24
0
बेटी, दामाद और ससुर की गोली मारकर हत्या
बेटी दामाद और ससुर की गोली मारकर हत्या

कौशांबी। (आरएनआई) संदीपन घाट कोतवाली के पंडा चौराहा में बृहस्पतिवार की रात झोपड़ी मे सो रहे ससुर, दामाद और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने पड़ोस के दर्जन भर घरों में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। सूचना के बाद चायल और सिराथू सीओ कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर हालात को काबू करने में लगे हैं। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। एडीजी भानु भास्कर, आईजी चंद्रप्रकाश, कमिश्नर विजय विश्वास पंत, एसपी कौशांबी बृजेश श्रीवास्तव भारी फोर्स के साथ गांव में पहुंच गए हैं। पीड़ित परिवार के लोग आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाने की मांग कर रहे हैं।

छबिलवा निवासी होरीलाल (62) की पंडा चौराहा पर मौजूद जमीन का आसपास के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। होरीलाल ने विवादित भूमि पर झोपड़ी डालकर अपना कब्जा कर रखा है। कोखराज कोतवाली के कंकराबाद में ब्याही बेटी बृजकली (22) व दामाद  शिवसागर(26) भी इसी झोपड़ी में रहते थे। शिवसागर ने पास में ही किराए की दुकान लेकर सहज जन सेवा केंद्र खोल रखा था।

बृहस्पतिवार की रात होरी लाल अपने दामाद और बेटी के साथ झोपड़ी के बाहरी हिस्से में सो रहे थे। परिवार वालों का कहना है कि रात को कुछ लोगों ने तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों को शुक्रवार को घटना की जानकारी हुई। पड़ोसियों का घर बंद था। तीन हत्या की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

अक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिल बंद घरों को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई । एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि फोर्स मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। जल्द ही घटना का वाजिब कारण पता लग जाएगा। फिलहाल भूमि संबंधी विवाद का मामला पता चल रहा है। एडीजी प्रयागराज परिक्षेत्र भानु भास्कर, आईजी चंद्रप्रकाश, कमिश्नर विजय विश्वास पंत, एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User