बीजद ने अपने दो सांसदों को पार्टी से निकाला

जहां बीजद ने अपने दो सांसदों को पार्टी से निकाल दिया, तो वहीं ओडिशा की राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री प्रमिला मलिक ने गुरुवार को नवीन पटनायक मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

Thursday, September 21, 2023 - 13:50
0
बीजद ने अपने दो सांसदों को पार्टी से निकाला
Naveen Patnaik

भुवनेश्वर। (आरएनआई) ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपनी पार्टी बिजू जनता दल (बीजद) को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है। सीएम पटनायक ने बताया कि बीजद ने अपने दो सांसदों को पार्टी से निकाल दिया है। उन्होंने पार्टी से निकाले गए सांसदों के नाम का भी जिक्र किया है। 

बिजू जनता दल (बीजद) से दो सांसदों को निकाल दिया गया है। उनमें से एक रेमुला के विधायक सुधांशु शेखर परिडा और दूसरे खांदापाड़ा के विधायक सौम्य रंजन पटनायक हैं। हालांकि, सीएम ने दोनों सांसदों को पार्टी से निकालने के कारणों का उल्लेख नहीं किया है। उन्होंने बताया कि इसके बारे में पूरी जानकारी एक रिपोर्ट के जरिए दी जाएगी।

जहां बीजद ने अपने दो सांसदों को पार्टी से निकाल दिया, तो वहीं ओडिशा की राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री प्रमिला मलिक ने गुरुवार को नवीन पटनायक मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के अनुसार प्रमिला मलिक ने अपना इस्तीफा सीएम पटनायक को सौंपा और उन्होंने इसे राज्यपाल के पास भेज दिया। प्रमिला मलिक के इस्तीफा देने के बाद अब नवीन पटनायक मंत्रीमंडल में मुख्यमंत्री समेत कुल 20 मंत्री हैं।

प्रमिला मलिक अब विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकती है। उनका अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है, क्योंकि राज्य के 147 सदस्यी सदन में बीजद के 13 सदस्य, तो वहीं भाजपा के 22 और कांग्रेस के नौ सदस्य हैं। सूत्रों के अनुसार भाजपा और कांग्रेस की तरफ से इस पद के लिए किसी भी उम्मीदवार के खड़े होने की संभावना नहीं है। बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष पद का चुनाव  22 सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे होगा। इस चुनाव के लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख 21 सितंबर है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User