बिहार में ओवैसी का बड़ा एलान, चंद्रशेखर आजाद और स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ किया गठबंधन
हैदराबाद (आरएनआई) – एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में चंद्रशेखर आजाद और स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टियों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। औवेसी ने बताया कि पहले पार्टी ने आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों से गठबंधन का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
औवेसी ने कहा, “जब किसी ने सहयोग नहीं किया, तो हमने खुद चुनाव लड़ने का फैसला किया। अब हम आजाद और मौर्य के साथ मिलकर बिहार में चुनावी मैदान में उतरेंगे। हमारा लक्ष्य सरकार बनाना है।”
तेलंगाना के जुबली हिल्स उपचुनाव पर औवेसी का बयान:
एआईएमआईएम इस सीट से अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी।
कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव को समर्थन दिया जाएगा।
औवेसी ने कहा कि यह चुनाव राज्य की सत्ता बदलने वाला नहीं है और वोट केवल विकास के नाम पर होना चाहिए।
ओवैसी ने यह भी कहा कि यदि कोई स्वतंत्र उम्मीदवार एआईएमआईएम का नाम गलत तरीके से इस्तेमाल करता है, तो पार्टी चुनाव आयोग से शिकायत करेगी।
भविष्य की रणनीति:
एआईएमआईएम आगामी वर्षों में तेलंगाना और बिहार दोनों राज्यों में संगठन को मजबूत करेगी।
2028 के विधानसभा चुनावों में जुबली हिल्स समेत कई सीटों पर पार्टी बड़ी रणनीति के साथ उतरने की तैयारी कर रही है।
बिहार में एआईएमआईएम ने स्पष्ट किया कि वे केवल सामाजिक न्याय और विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे, वोट बैंक की राजनीति नहीं करेंगे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



