बिजली की समस्या को लेकर कलेक्टर कार्यालय में अपर कलेक्टर की कार के आगे बैठी महिलाए

Jan 27, 2024 - 22:03
Jan 27, 2024 - 22:03
 0  3.1k

मध्यप्रदेश (आरएनआई) आज शहर के लक्ष्मीनगर के आधा सैकड़ा महिलाओ ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर हंगामा किया, वही वे अपर कलेक्टर की कार के आगे भी बैठ गई। हालांकि अपर कलेक्टर उस समय कार में नही थे। कार के ड्राइवर और गार्डों ने बहुत समझाने का प्रयास किया,परंतु वे नही हटी और नारेबाजी करने लगी।

दरअसल मामला यह हैं कि महालक्ष्मी नगर की उक्त महिलाए बिजली की समस्या और आने वाले बिलों की समस्या से परेशान हैं। वे समय बिजली न मिलने के कारण अपने घरेलू कार्य पानी, चक्की और अन्य घरेलू कार्य में काफी दिनों से परेशान हैं,आज के पहिले वो शिकायत भी कर चुकी थी। लेकिन समस्या का निदान नही हुआ जिसके चलते वो सब एकत्र होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची, कि कलेक्टर की कार रोककर उनसे समस्या का निदान कराएंगे। इन महिलाए में बुजुर्ग महिलाएं भी थी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0