बालासोर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद कर्फ्यू, कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद, 30 लोग गिरफ्तार

बालासोर के भुजखिया पीर इलाके में सोमवार को मवेशियों की कुर्बानी से सड़क पर बह रहे खून को लेकर लोगों के एक समूह ने विरोध किया। वे इसका विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए। पुलिस के अनुसार, दूसरे समूह के लोगों ने धरने पर बैठने वालों पर पथराव किया।

Jun 18, 2024 - 11:20
 0  1k
बालासोर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद कर्फ्यू, कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद, 30 लोग गिरफ्तार

बालासोर (आरएनआई) ओडिशा के बालासोर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया। जिला प्रशासन ने कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने लोगों को अपने घरों से नहीं निकलने का आग्रह किया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में 17 जून की मध्यरात्रि से 18 जून की मध्यरात्रि तक कर्फ्यू लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को बालासोर के जिलाधिकारी आशीष ठाकरे से बात की । उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए जिलाधिकारी को तत्काल कदम उठाने के आदेश दिए। पुलिस ने अबतक 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

बालासोर के भुजखिया पीर इलाके में सोमवार को मवेशियों की कुर्बानी से सड़क पर बह रहे खून को लेकर लोगों के एक समूह ने विरोध किया। वे इसका विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए।दूसरे समूह के लोगों ने धरने पर बैठने वालों पर पथराव किया। इसी के बाद दोनों गुटों के बीच झड़प शुरू हो गई। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून- व्यवस्था) संजय कुमार बालासोर में ही मौजूद हैं। पुलिस ने यहां फ्लैग मार्च किया। 

इस मामले में अबतक 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि ओटी रोड के सभी प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए हैं। एक अधिकारी ने कहा, "कोई भी व्यक्ति अपने घरों से बाहर नहीं निकलेगा। न ही पैदल और न ही वाहन से जाने की अनुमति होगी। सिर्फ और सिर्फ आपात चिकित्सा सहायता के अलावा लोगों को निकलने की अनुमति नहीं है।

बालासोर पुलिस अधीक्षक सागरिका नाथ ने बताया कि बालासोर नगर पालिका क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान सभी दुकानें बंद रहेंगी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रित है। सोमवार को कुछ स्थानों पर छिटपुट हिंसा की खबरें सामने आई थीं। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.