बाबा पर एनडीपीएक्स में मामला दर्ज, मिली जमानत

Monday, March 3, 2025 - 18:04
Updated: 2 years ago
0
बाबा पर एनडीपीएक्स में मामला दर्ज, मिली जमानत

जयपुर (आरएनआई) प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए आईआईटियन अभय सिंह उर्फ आईआईटी बाबा को जयपुर पुलिस ने हिरासत में लिया है। शिप्रापथ थाना पुलिस ने एक होटल से अभय सिंह को हिरासत में लिया, बाद में जमानत मुचलके पर छोड़ भी दिया गया। उसके पास गांजा बरामद होने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि रिद्धि सिद्धि पार्क क्लासिक होटल में अभय सिंह नाम का युवक सुसाइड का प्रयास कर रहा है। जिसके चलते पुलिस होटल पहुंची, यहां अभय सिंह मिला। सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गांजे के नशे में था। इस दौरान उसने नशे में कोई सूचना दी हो तो उसे इसकी जानकारी नहीं हैं। 

पुलिस को तलाशी में उसके पास दो ग्राम गांजा भी मिला। पुलिस ने थाने में लाकर सिंह को जमानत मुचलके पर छोड़ दिया गया।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User