‘बाढ़ पीड़ितों के बारे में राज्यपाल से बात नहीं कर रहे मुख्य चुनाव आयुक्त’ : अभिषेक बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पर वे बाढ़ पीड़ितों को लेकर राज्यपाल सीवी आनंद बोस से बात नहीं कर रहे। 

Thursday, April 11, 2024 - 00:00
0
‘बाढ़ पीड़ितों के बारे में राज्यपाल से बात नहीं कर रहे मुख्य चुनाव आयुक्त’ : अभिषेक बनर्जी

कोलकाता (आरएनआई) तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी ने दावा किया है कि जलपाईगुड़ी में बाढ़ पीड़ितों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार राज्यपाल सीवी आनंद बोस से बात नहीं कर रहे। बनर्जी ने दावा कि इस बारे में राज्यपाल द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की गई थी लेकिन सीईसी ने उनसे इस बारे में बात नहीं की। 

बनर्जी ने कहा कि राज्यपाल जलपाईगुड़ी में तूफान से तबाह हुए घरों के पुनर्निर्माण की अनुमति चाहते थे लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त ने इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई। राजभवन में राज्यपाल बोस से मुलाकात के बाद अभिषेक बनर्जी ने ये आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने सोमवार को टीएमसी प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह हमारी मांगों को चुनाव आयोग के समक्ष उठाएंगे, लेकिन किसी वजह से सीईसी द्वारा राज्यपाल से बात नहीं की गई। इससे साफ है कि वे संविधान को महत्व नहीं देते। 

बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण तूफान से क्षतिग्रस्त हुए घरों के पुनर्निर्माण की अनुमति देने से इनकार कर दिया। उन्होंने दावा किया कि पड़ोसी राज्य असम में चुनाव आयोग ने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को प्रभावित लोगों के लिए काम करने की अनुमति दी है। बनर्जी ने कहा कि वह उन 1,600 परिवारों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे जिनके घर तूफान में नष्ट हो गए थे। बनर्जी इस मांग को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पर विचार कर रहे हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User