बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर के विरोध में महिलाओं ने बांधा काला पटका, गोस्वामी समाज ने बताया सांस्कृतिक धरोहर
वृंदावन (आरएनआई) प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास गठन को लेकर रविवार को महिलाओं ने काला पटका पहनकर विरोध दर्ज कराया। बांकेबिहारी मंदिर के बाहर चबूतरे पर बैठकर उन्होंने शांतिपूर्ण सांकेतिक रूप से आक्रोश जताया।
सभी ने एक स्वर में कहा कि बांकेबिहारी मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और पारंपरिक धरोहर भी है। सरकार जबरन मंदिरों को हथियाना चाह रही है, लेकिन हम गोसाईं ऐसा कभी होने नहीं देंगे। इस दौरान बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा ने भी इस आंदोलन को समर्थन देते हुए गोस्वामी समाज के पक्ष में खुलकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि गोस्वामीजनों का घर है। इनके बिना बांकेबिहारी सेवा की कल्पना अधूरी है। इनका घर तोड़ना महापाप होगा। उन्होंने कहा कि वह एक दिन के लिए विरोध में मौन व्रत भी रखेंगे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



