बांकेबिहारी कॉरिडोर के विरोध में महिलाओं का गो पूजन, सांसद के बयान पर भी जताया आक्रोश
बांकेबिहारी कॉरिडोर के विरोध में महिलाओं का गो पूजन, सांसद के बयान पर भी जताया आक्रोश
वृंदावन (आरएनआई) प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर ब्रजवासियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को मंदिर के गेट नंबर 1 स्थित चबूतरे पर गोस्वामी समाज और व्यापारी वर्ग की महिलाओं ने एकत्र होकर गो पूजन के माध्यम से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।
नीलम गोस्वामी ने बताया कि इस प्रदर्शन का उद्देश्य न केवल कॉरिडोर का विरोध था बल्कि सांसद हेमामालिनी के हालिया विवादित बयान के प्रति असंतोष भी व्यक्त करना था, जिसमें उन्होंने स्थानीय निवासियों को कहीं और चले जाने की बात कही थी।
गो पूजन के माध्यम से महिलाओं ने यह संदेश दिया कि वृंदावन की आत्मा उसकी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं में बसती है। उन्होंने कहा कि गो माता की पूजा हमारे लिए सिर्फ धार्मिक कृत्य नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक है। प्रदर्शन में सावित्री गोस्वामी, शिवानी गोस्वामी, निशा, राखी, ललिता, मधु आदि महिलाएं शामिल हुईं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



