बहला फुसलाकर युवक युवती को लेकर फरार

Thursday, February 27, 2025 - 23:11
Updated: 2 years ago
0

जौनपुर। केराकत क्षेत्र के एक गांव मे एक नाबालिक लड़की हाइस्कूल की छात्रा को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश मे आया है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी एक व्यक्ति की 16 वर्षीय नाबालिक 10 वी छात्रा  हाई स्कुल की परीक्षा देने पब्लिक इण्टर कालेज केराकत गई हुई थी 24 फरवरी 2025 को सुबह करीब 8 बजे घर से परीक्षा देने गई थी परीक्षा समाप्त होने के उपरान्त वह घर वापिस नही लौटी । परिजनों ने जब स्कूल जाकर पता लगाया तो पता चला कि नाबालिक छात्रा का एक पड़ोसी युवक उसको बहका कर अपने साथ  कही लेकर गया है। 
नाबालिक छात्रा की माँ का आरोप 
नाबालिक छात्रा की माँ का आरोप है कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर सिर्फ खाना पूर्ति कर रही है और आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रही है नाबालिक छात्रा अपने उसके घर जेवर और साथ गल्ले का पैसा 67000 रूपये लेकर गयी हुई है 
नाबालिक लड़की की माँ ने मीडिया को दिए बयान मे नाबालिक लड़की को बेचने या मार कर फेकने की आशंका जताई है।
इस सम्बन्ध मे थाना प्रभारी से बात की गई तो थाना प्रभारी ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है कार्यवाही प्रचलित है जल्द ही छात्रा का सुराख लगा लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User