बहराइच मेडिकल कॉलेज में छात्रा की मौत के बाद बवाल, छात्रों ने किया रोड जाम
बहराइच (आरएनआई) मेडिकल कॉलेज बहराइच में छात्रा द्वारा फांसी लगाए जाने की घटना के बाद कॉलेज में व्याप्त कथित अत्याचारों के खिलाफ छात्रों का गुस्सा भड़क उठा। शनिवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सड़क मार्ग जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया और न्याय की मांग तेज़ कर दी।
छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में लगातार बढ़ते अत्याचारों और उत्पीड़न की वजह से छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाया। घटना से आक्रोशित समर्थक छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी और देखते ही देखते रोड पर भारी भीड़ जमा हो गई।
विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, नगर क्षेत्र की पुलिस और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। प्रदर्शनकारी छात्र न्याय दिलाने और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। देर शाम तक आंदोलनकारी मेडिकल छात्र प्रदर्शन स्थल पर डटे रहे और जिलाधिकारी आवास की ओर कूच भी किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



