बसपा नेता के. आर्मस्ट्रांग का तिरुवल्लूर में होगा अंतिम संस्कार, हाईकोर्ट ने दफनाने की अनुमति दी

चेन्नई में बसपा नेता के. आर्मस्ट्रांग के अंतिम संस्कार को लेकर उनकी पत्नी ने मद्रास हाईकोर्ट का रुख किया था। मद्रास हाईकोर्ट ने याचिका पर विशेष सुनवाई की, जिसमें बसपा नेता के पार्थिव शरीर को पार्टी कार्यालय में दफनाने की मांग की गई थी।

Sunday, July 7, 2024 - 18:02
0
बसपा नेता के. आर्मस्ट्रांग का तिरुवल्लूर में होगा अंतिम संस्कार, हाईकोर्ट ने दफनाने की अनुमति दी

चेन्नई (आरएनआई) मद्रास हाईकोर्ट में रविवार को तमिलनाडु बसपा के मृत अध्यक्ष के आर्मस्ट्रांग की पत्नी की याचिका पर विशेष सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने पड़ोसी तिरुवल्लूर जिले में बसपा नेता के पार्थिव शरीर को दफनाने की अनुमति दी है। दरअसल बसपा नेता के पार्थिव शरीर को पार्टी कार्यालय में दफनाने की मांग की गई थी। जिसे मद्रास उच्च न्यायालय ने खारिज किया था।

राज्य की स्टालिन सरकार ने इस याचिका का विरोध किया था और कहा था कि बसपा का पार्टी कार्यालय रिहायशी इलाके में हैं। बता दें कि यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के. आर्मस्ट्रांग की शुक्रवार को हमलावरों के एक अज्ञात समूह ने हत्या कर दी थी। 

बसपा नेता की पत्नी की याचिका पर न्यायमूर्ति वी. भवानी सुब्बारॉयन ने सुनवाई की। जबकि राज्य सरकार ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि यह एक रिहायशी इलाका है और मृत बसपा नेता के पार्थिव शरीर को दफनाने के लिए राज्य सरकार ने तीन अन्य स्थानों की पहचान की है। वहीं मामले में अतिरिक्त महाधिवक्ता जे. रविन्द्रन ने बाद में न्यायाधीश को बताया कि सरकार ने तिरुवल्लूर जिले के पोथुर में आर्मस्ट्रांग के रिश्तेदार की जमीन पर शव को दफनाने की अनुमति दे दी है और इस प्रक्रिया के लिए आवश्यक आदेश भी दिए गए हैं।

राज्य सरकार के प्रस्ताव को याचिकाकर्ता ने भी स्वीकार कर लिया, जिसके बाद न्यायाधीश ने निर्देश दिया कि बसपा नेता के. आर्मस्ट्रांग के शव को पोथुर में दफनाया जाए। वहीं न्यायाधीश वी. भवानी सुब्बारॉयन ने याचिकाकर्ता को शांतिपूर्ण अंतिम संस्कार जुलूस निकालने का निर्देश दिया और पुलिस को सुरक्षा देने को कहा है।

बसपा नेता की हत्या के मामले में चेन्नई पुलिस ने खुलासा किया है कि उन्हें शक है कि पिछले साल गैंगस्टर अर्कोट सुरेश की हत्या से यह मामला जुड़ा हो सकता है। सुरेश की हत्या का बदला लेने के लिए आर्मस्ट्रांग की हत्या की गई है। जबकि पार्टी नेता के हत्या के मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने सीबीआई जांच की मांग की है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User