बदायूं में जमीन विवाद का हाई वोल्टेज ड्रामा, पूर्व सभासद मोबाइल टावर पर चढ़े
बदायूं के बिसौली नगर पालिका के पूर्व सभासद विजय ने जमीन विवाद को लेकर हाई वोल्टेज प्रदर्शन किया। सोमवार को आक्रोशित विजय मोबाइल टावर पर चढ़ गए और तीन लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
विजय का कहना है कि वजीरगंज क्षेत्र में कुछ लोग उन्हें जमीन बेचने नहीं दे रहे और संभावित खरीदारों को भड़काकर सौदे रोकवा रहे हैं। इस बात से आहत होकर उन्होंने विरोध जताने के लिए यह कदम उठाया। टावर पर चढ़ते ही उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और अपनी मांगों को पूरा करने की बात कही।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए टावर के आसपास भीड़ को नियंत्रित किया और विजय को नीचे आने के लिए समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। घंटों की बातचीत और आश्वासन के बाद विजय को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया गया, जिसके बाद उन्होंने टावर से उतरकर प्रशासन के साथ सहयोग किया।
यह घटना इलाके में काफी चर्चा में रही और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रशासन ने कहा कि विवाद को सुलझाने और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)