बदायूं: कृषि रक्षा इकाई कार्यालय से बाबू नदारद, पेस्टिसाइड लाइसेंस धारक करते है इंतजार

Sunday, March 23, 2025 - 17:15
Updated: 2 years ago
0

बदायूं (आरएनआई) जिला कृषि रक्षा इकाई ऑफिस में शनिवार को मीडिया की टीम पहुंची तो पेस्टिसाइड लाइसेंस पटल बाबू राजीव कुमार और जसवंत सिंह तीन बजे से पहले ऑफिस में ताला लगा कर गायब हो गए।जिसका किसी मीडिया कर्मी ने बंद ऑफिस का वीडियो बना लिया है। मीडिया की टीम ने वहां जाकर देखा तो दो बाबू अपनी सीट से ऑफिस से गायब मिले और ऑफिस में ताला लटक रहा था। सूत्रों के अनुसार यह बाबू अक्सर समय से पहले ही ऑफिस बंद करके गायब हो जाते है और लाइसेंस धारक इधर-उधर भटकते रहते हैं। पेस्टिसाइड लाइसेंस धारक अपनी समस्या लेकर आते है जब बाबू ऑफिस में समय से नहीं मिलते है इंतजार करके वापस लौट जाते है।

जिला कृषि रक्षा इकाई कार्यालय की विभागीय अधिकारी द्वारा जांच पड़ताल की जाए तो बाबुओं की हकीकत सामने आ जाएगी। जिसमें लाइसेंस पटल का चार्ज राजीव कुमार पर है मगर सारा काम जसवंत सिंह देख रहे है और समय से पहले ही ऑफिस में ताला लगा कर चले जाते है उसके बाद लाइसेंस धारक उनके ऑफिस के बाहर खड़े होकर इंतजार करते रहते है। जबकि एक लाइसेंस धारक ऑफिस के बाहर खड़ा होकर वीडियो में बाबू पर सात हजार रुपए लेने तक का आरोप लगा रहा है।

वर्जन :-

उपकृषि निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि कृषि रक्षा इकाई के ऑफिस का चार्ज जिला कृषि अधिकारी डीके सिंह पर है। अगर कोई कर्मचारी 5:00 बजे से पहले ऑफिस बंद करता है तो जांच कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User