बदली महाविद्यालय के प्रबन्धक राकेश रंजन सपा बाबा साहेब आम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए

Saturday, January 18, 2025 - 09:40
Updated: 2 years ago
0
बदली महाविद्यालय के प्रबन्धक राकेश रंजन सपा बाबा साहेब आम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए

सुलतानपुर (आरएनआई) बदली महाविद्यालय अमरेथूडड़िया कादीपुर के प्रबन्धक समाजवादी पार्टी के युवा नेता राकेश रंजन को समाजवादी बाबा साहेब आम्बेडकर वाहिनी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनायें जाने पर क्षेत्रीय लोगों में खुशी दिखाई पड़ी।

पूर्व विधायक सपा नेता भगेलू राम के पुत्र युवाओं में लोकप्रिय युवा नेता बदली महाविद्यालय अमरेथूडड़िया के प्रबन्धक राकेश रंजन को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वीकृति उपरान्त समाजवादी बाबा साहेब आम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाईलाल भारतीय ने इस युवा नेता पर विश्वास जताते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद मनोनीत किया है।नव मनोनीत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश रंजन ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरना है। देश में दबे कुचले शोषित पीड़ित लोगों की आवाज बनकर उनको समाज की मुख्यधारा में लाना मेरा लक्ष्य होगा। पार्टी संगठन के संविधान अन्तर्गत समाजिक ब्यवस्था में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता होने का दायित्व निभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ुगा। समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी समावेशी पार्टी है जहां पर सबको सम्मान के साथ जीने की शिक्षा मिलती है। मेरा सबसे अपील रहेगी कि सब समाजवादी पार्टी के साथ जुड़कर राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मजबूती प्रदान करे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर भगेलूराम पूर्व विधायक कादीपुर, राम सूरत प्रजापति प्रदेश महासचिव मजदूर सभा उप्र,प्रेम शंकर एडवोकेट, सुनील यादव एडवोकेट, रोहित कुमार कुक्कू, अनीश अहमद, नन्दलाल एडवोकेट, अजय गौतम सहित अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी गण खुशी जाहिर किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User