टिकटॉक पर प्रतिबंध का फैसला आगामी प्रशासन करेगा, व्हाइट हाउस का बयान

जीन-पियरे ने कहा, 'टिकटॉक पर राष्ट्रपति बाइडन की स्थिति महीनों से स्पष्ट है, वे चाहते हैं कि टिकटॉक अमेरिकियों के लिए उपलब्ध रहना चाहिए, लेकिन उसका स्वामित्व अमेरिकी कंपनी के पास होना चाहिए। जैसा कि कानून में प्रावधान भी है।'जीन-पियरे ने कहा, 'टिकटॉक पर राष्ट्रपति बाइडन की स्थिति महीनों से स्पष्ट है, वे चाहते हैं कि टिकटॉक अमेरिकियों के लिए उपलब्ध रहना चाहिए, लेकिन उसका स्वामित्व अमेरिकी कंपनी के पास होना चाहिए। जैसा कि कानून में प्रावधान भी है।'

Saturday, January 18, 2025 - 09:05
0
टिकटॉक पर प्रतिबंध का फैसला आगामी प्रशासन करेगा, व्हाइट हाउस का बयान

वॉशिंगटन (आरएनआई) व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा है कि चीनी सोशल मीडिया एप टिकटॉक पर प्रतिबंध का फैसला अब आने वाला प्रशासन करेगा। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन जीन पियरे ने कहा कि कानून को लागू करने की जिम्मेदारी अब आने वाले प्रशासन पर है। शुक्रवार को एक बयान में जीन-पियरे ने कहा, 'टिकटॉक पर राष्ट्रपति बाइडन की स्थिति महीनों से स्पष्ट है, वे चाहते हैं कि टिकटॉक अमेरिकियों के लिए उपलब्ध रहना चाहिए, लेकिन उसका स्वामित्व अमेरिकी कंपनी के पास होना चाहिए। जैसा कि कानून में प्रावधान भी है।'

अमेरिकी संसद ने पिछले साल एक कानून पारित किया था, जिसके तहत टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस को 19 जनवरी तक अमेरिका में अपने कारोबार को बेचना है। बाइडन सरकार का कार्यकाल लगभग खत्म हो चुका है और 20 जनवरी को ट्रंप अमेरिका के अगले राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं। यही वजह है कि बाइडन प्रशासन ने टिकटॉक पर कोई फैसला नहीं लेने का तय किया है।  अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने हालिया फैसले में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है, लेकिन अगर बाइटडांस अमेरिका में अपने कारोबार को किसी अमेरिकी कंपनी को बेच देती है तो इस प्रतिबंध को टाला जा सकता है। 

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'सुप्रीम कोर्ट से ऐसे ही फैसले की उम्मीद थी और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए। मैं भी टिकटॉक को लेकर जल्द ही फैसला करूंगा।' ट्रंप ने बताया कि उन्होंने टिकटॉक के बारे में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी बात की है। ट्रंप ने जिनपिंग के साथ हुई बातचीत को शानदार बताया। ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वे टिकटॉक पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगे। एलन मस्क द्वारा बाइटडांस के शेयर खरीदने की भी चर्चा है। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। अमेरिका का आरोप है कि टिकटॉक द्वारा अमेरिकी लोगों का डेटा इकट्ठा किया जा रहा है। 

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User