बदला मौसम बना बच्चों के लिए आफत, पेट दर्द के साथ बुखार के हो रहे शिकार

Sunday, May 4, 2025 - 20:24
Updated: 1 year ago
0
बदला मौसम बना बच्चों के लिए आफत, पेट दर्द के साथ बुखार के हो रहे शिकार

मथुरा (आरएनआई) बारिश और तेज ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी है, लेकिन यह बदलता मौसम बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। जिला अस्पताल की बाल ओपीडी शनिवार को 110 से पार पहुंच गई अचानक बदलते मौसम ने लोगों को बीमार करना शुरू कर दिया है, जिसमें बच्चों की संख्या में वृद्धि हुई है। 

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन कुमार ने बताया कि मौसम बदलने से रात में हल्की ठंड और दिन में उमस बढ़ने से बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। जिससे बच्चों की संख्या बढ़ी है। इस मौसम में बीमारी से बचने के लिए गर्म पानी पीएं, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, रात में एसी और कूलर न चलाएं। अगर बीमारी के चपेट में आ जाएं तो डॉक्टर से परामर्श करें।

इधर, जिला महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संभव यादव ने बताया कि वर्तमान में बच्चों को दस्त व खांसी ज्यादा हो रही है। इसके लिए अभिभावक साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। यदि बच्चे को बोतल से दूध पिला रहे हैं तो हर बार बोतल को पानी में उबालकर अच्छी तरह से साफ करें और फिर दूध पिलाएं। छह माह का बच्चा होने पर उसे केवल दूध पर ही निर्भर न रखें उसे पोषण तत्व भी दें, ताकि उसकी रोग से लड़ने की क्षमता मजबूत हो।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User