बदरीनाथ से लौट रही बस अणीमठ के पास पलटी, 11 तीर्थयात्री घायल; तीन की हालत गंभीर

बस में 29 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें से 11 श्रद्धालु घायल हुए हैं। तीन श्रद्धालुओं को गंभीर घायल अवस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Friday, June 13, 2025 - 11:49
0
बदरीनाथ से लौट रही बस अणीमठ के पास पलटी, 11 तीर्थयात्री घायल; तीन की हालत गंभीर

ज्योतिर्मठ (आरएनआई) बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर लौट रही बस अणीमठ के पास बदरीनाथ हाईवे पर पलट गई। बस में 29 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें से 11 श्रद्धालु घायल हुए हैं। तीन श्रद्धालुओं को गंभीर घायल अवस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है। दुर्घटना का कारण प्रथम दृष्टया बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। ज्योतिर्मठ कोतवाली के थानाध्यक्ष देवेंद्र रावत ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे पुलिस को अणीमठ के पास बस दुर्घटना की सूचना मिली। 

इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बस बदरीनाथ से 29 श्रद्धालुओं को लेकर वापस लौट रही थी। बस में घायल हुए 11 श्रद्धालुओं को 108 सेवा वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ में भर्ती कराया गया। 

जहां से गंभीर घायल बैकुंठी देवी, श्रीमती देवी व मीना देवी, सभी राजस्थान निवासी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना का कारण प्रथम दृष्टया बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। इसकी जांच की जा रही है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User