बदरवास में प्रियदर्शनी राजे सिंधिया के मातृ- शक्ति कार्यक्रम के शुरू होने के पहले विवाद, विवाद के बाद मारपीट भी हो गई

Apr 4, 2024 - 22:45
Apr 4, 2024 - 22:45
 0  4.5k
बदरवास में प्रियदर्शनी राजे सिंधिया के मातृ- शक्ति कार्यक्रम के शुरू होने के पहले विवाद, विवाद के बाद मारपीट भी हो गई

शिवपुरी (आरएनआई) मौके पर मौजूद पुलिस ने विवाद कर रहे लोगों को हिरासत में ले कर जेल भेजा। हालांकि तब तक कार्यक्रम में प्रियदर्शनी राजे नहीं पहुंची थी। जब तक वे पहुंची विवाद खत्म हो चुका था और उसके बाद कार्यक्रम हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार रिजौदी निवासी यशपाल यादव, शाल कुमार यादव आदि ने पहले कॉल करके बदरवास नगर परिषद उपाध्यक्ष भूपेंद्र यादव को गाली गलौज की। फोन पर विवाद करने के बाद यह लोग अपने साथियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। यहां पर पहले से भूपेंद्र यादव के साथ विधायक महेंद्र यादव और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

इनमें से कुछ बैजनाथ सिंह यादव के फोटो की टीशर्ट पहने हुए थे जिस पर कांग्रेस का चुनाव चिन्ह था। यह लोग वहां भूपेंद्र यादव से विवाद करने लगे जिसके बाद धक्का- मुक्की भी हो गई।

 विवाद बदते देख मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। विवाद की मामले की जानकारी लगने पर एसडीओपी विजय यादव भी मौके पर पहुंच गए।

भूपेंद्र यादव ने बताया कि रिजौदी पंचायत की उन्होंने शिकायत की है जिसमें तीन करोड़ के भ्रष्टाचार की जांच चल रही है। इसके अलावा एक वर्ष पहले उनकी शिकायत पर अवैध रेत पर कार्रवाई हुई थी जिसमें आरोपित पक्ष के लोगों पर 15 लाख का जुर्माना हुआ था। इस कारण यह दुश्मनी रखते हैं और विवाद करने कार्यक्रम में पहुंच गए।

मामले में एसडीओपी विजय यादव का कहना है कि तीन-चार लोगों पर 151 की कार्रवाई कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने रवि यादव, महेंद्र यादव, शील कुमार यादव, यशपाल यादव आदि पर कार्रवाई की है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0