बठिंडा नगर निगम ने खरीदीं दो अल्ट्रा-मॉडर्न सक्शन मशीनें, 70 लाख की लागत से सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत

Thursday, July 23, 2026 - 18:53
0
बठिंडा नगर निगम ने खरीदीं दो अल्ट्रा-मॉडर्न सक्शन मशीनें, 70 लाख की लागत से सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत

बठिंडा। पंजाब सरकार की स्वच्छता पहल के तहत बठिंडा नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम ने लगभग 70 लाख रुपये की लागत से दो अल्ट्रा-मॉडर्न हैवी ड्यूटी सक्शन मशीनें खरीदी हैं, जिन्हें गुरुवार को मेयर पदमजीत सिंह मेहता ने हरी झंडी दिखाकर शहर की मुख्य सड़कों की सफाई के लिए रवाना किया।

मेयर पदमजीत सिंह मेहता ने बताया कि प्रत्येक मशीन की कीमत लगभग 35 लाख रुपये है और दोनों मशीनों की कुल लागत 70 लाख रुपये है। ये हाई-सक्शन मशीनें मुख्य सड़कों, जीटी रोड तथा अन्य प्रमुख मार्गों से धूल, मिट्टी, प्लास्टिक और सूखे-गीले कचरे की तेज़ एवं प्रभावी सफाई करेंगी।

उन्होंने कहा कि अब मुख्य सड़कों की सफाई आधुनिक तकनीक से होने के कारण कम समय में अधिक क्षेत्र की सफाई संभव होगी। इससे सफाई कर्मचारियों को शहर की गलियों, मोहल्लों और रिहायशी इलाकों की सफाई के लिए अधिक समय मिल सकेगा, जिससे पूरे शहर की स्वच्छता व्यवस्था और बेहतर होगी।

मेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार का उद्देश्य सभी शहरों में आधुनिक तकनीक आधारित सफाई व्यवस्था विकसित करना है। इसी नीति के तहत बठिंडा नगर निगम लगातार नई तकनीकों को अपनाकर शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि इन मशीनों के उपयोग से नगर निगम की सफाई व्यवस्था अधिक वैज्ञानिक, तेज़ और प्रभावी बनेगी। साथ ही शहर को पंजाब के सबसे स्वच्छ और विकसित शहरों में शामिल करने के लक्ष्य को भी मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर कई पार्षद, नगर निगम के अधिकारी, सेनेटरी इंस्पेक्टर तथा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। मेयर ने शहरवासियों से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने और नगर निगम के स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील भी की।

---

RNI भारत की एक तेज़ी से बढ़ती हुई न्यूज़ वेबसाइट है, जो समाचार, विचारों और तथ्य-आधारित लेखों के लिए एक विश्वसनीय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है। यहां आप देश-दुनिया की ताज़ा खबरों से अपडेट रह सकते हैं और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को मज़बूत बनाने में अपना सहयोग दे सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User