बजरंगगढ़ स्थित आचार्य कुटी पर धार्मिक अनुष्ठान कल से

Saturday, December 23, 2023 - 19:37
Updated: 3 years ago
0
बजरंगगढ़ स्थित आचार्य कुटी पर धार्मिक अनुष्ठान कल से

गुना (आरएनआई) जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम बजरंगगढ़ स्थित आचार्य कुटी गौ सेवा संस्थान में 24 दिसंबर से धार्मिक कार्यक्रम और अुनष्ठान प्रारंभ होने जा रहे हैं। आचार्य कुटी श्रीधाम वृदांवन के स्वामी रामप्रपन्नाचार्य महाराज के सानिध्य में उक्त कार्यक्रम संपन्न होंगे। रविवार से श्रीमद् भागवत कथा, श्री विष्णु महायज्ञ और रासलीला का आयोजन प्रारंभ होगा। श्रीमद् भागवत कथा का वाचन स्वामी रामप्रपन्नाचार्य जी महाराज के मुखारबिंद से किया जाएगा। कथा शुभारंभ से पूर्व कलश यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम अनुसार सुबह के समय विधवान आचार्यों के द्वारा श्री विष्णु महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां डाली जाएंगी। वहीं दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक कथा का समय रहेगा। वहीं शाम 7 बजे से रात 10:30 बजे तक रासलीला का समय रहेगा। 01 जनवरी को हवन पूर्णाहूति व प्रसादी वितरण के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User