बजट सत्र में हंगामा और गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित; राज्यसभा में विधायी कामकाज आगे बढ़ा

Monday, February 9, 2026 - 12:37
0
बजट सत्र में हंगामा और गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित; राज्यसभा में विधायी कामकाज आगे बढ़ा

नई दिल्ली (आरएनआई)। संसद के बजट सत्र के नौवें दिन भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध बना रहा। लोकसभा से आठ सांसदों के निलंबन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कथित तौर पर रोके गए वक्तव्य को लेकर विपक्षी दलों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई, जबकि राज्यसभा में निर्धारित कामकाज जारी रहा।

लोकसभा में जब दोपहर 12 बजे कार्यवाही शुरू हुई, तो विपक्षी सांसदों ने फिर से नारेबाजी और विरोध शुरू कर दिया। इसके चलते सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी और स्पीकर को कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। दूसरी ओर, राज्यसभा में प्रश्नकाल और अन्य विधायी कार्य अपने तय कार्यक्रम के अनुसार चलते रहे।

इस बीच संसद में जारी गतिरोध के बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि विपक्षी दल इस मुद्दे पर एकजुट हो रहे हैं और स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर सकते हैं। हालांकि इस पर अभी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

दिन की शुरुआत में दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हुई थी। लोकसभा में विश्व चैंपियन अंडर-19 क्रिकेट टीम को बधाई दी गई, लेकिन इसके बाद हंगामे ने जोर पकड़ लिया। विपक्षी दलों ने कार्यस्थगन प्रस्ताव के जरिए सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।

आज से दोनों सदनों में आम बजट 2026 पर चर्चा शुरू होनी है। लोकसभा में सुबह 11 बजे प्रश्नकाल और राज्यसभा में 12 बजे प्रश्नकाल निर्धारित था। विपक्षी दलों ने संकेत दिए हैं कि बजट चर्चा के दौरान भी वे सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरेंगे। इसके साथ ही विपक्ष संसद परिसर में भी विरोध-प्रदर्शन कर रहा है और सरकार के खिलाफ रणनीति तय करने के लिए सुबह 10 बजे बैठक करने की योजना बनाई गई है।

विपक्ष अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते पर विशेष चर्चा की मांग कर रहा है। वहीं सरकार का कहना है कि इस ट्रेड डील का पूरा ब्योरा जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा। कुल मिलाकर बजट सत्र के शुरुआती दिनों में ही संसद का माहौल गर्म बना हुआ है और आने वाले दिनों में भी सियासी टकराव के आसार दिख रहे हैं

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User