बच्चों के खाने की दाल में मिले कीड़े, प्रधानाध्यापक को थमाया नोटिस

हाथरस के अलीगढ़ रोड स्थित संविलियन विद्यालय गढ़ी तमना में मीड डे मील में बनी दाल में कीड़े मिले। मामले पर बीएसए ने स्कूल प्रधानाध्यापक को नोटिस दिया है। प्रधानाध्यापक से दाल का सैंपल न रखने और उच्चधिकारियों को सूचना देने के बारे में जवाब मांगा है।

Thursday, February 1, 2024 - 19:18
0
बच्चों के खाने की दाल में मिले कीड़े, प्रधानाध्यापक को थमाया नोटिस

हाथरस (आरएनआई) हाथरस शहर के अलीगढ़ रोड स्थित संविलियन विद्यालय गढ़ी तमना में 30 जनवरी को मिड डे मील के तहत बच्चों को खाने के लिए दी जाने वाली दाल में कीड़े निकलने के मामले में बीएसए द्वारा प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया है। नोटिस में प्रधानाध्यापक से दाल का सैंपल कराने व घटना के संबंध में उच्चधिकारियों को सूचना देने के बारे में जवाब मांगा है।

उच्च प्राथमिक व संविलियन विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मीड डे मिल योजना के तहत खाना दिया जाता है। 30 जनवरी को शहर के अलीगढ़ रोड स्थित संविलियन विद्यालय गढ़ी तमना में बच्चों को खाने के लिए दाल दी गई थी, लेकिन दाल में कीड़े रेंग रहे थे। यह देख बच्चों ने शोर मचा दिया था और इसकी जानकारी होने पर शिक्षक-शिक्षिकाएं को दी। मामला संज्ञान में आने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता द्वारा मिड डे मील वितरण करने वाली एजेंसी को नोटिस जारी किया था। 

अब इस मामले में 1 फरवरी को संविलियन विद्यालय तमना गढ़ी की प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया है। बीएसए द्वारा जारी किए गए नोटिस में प्रधानाध्याक से विद्यालय में आए एमडीएम का सैंपिल सुरक्षित रखा गया था अथवा नहीं, पूरे प्रकरण की सूचना तत्समय संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी दी गयी थी अथवा नहीं के बारे में जवाब मांगा है। साथ ही बीएसए द्वारा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि विद्यालय क्षेत्र के सभासद से विद्यालय में एमडीएम बनवाने और वितरण करने हेतु सहमति सहित सुस्पष्ट आख्या अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User