बंगाल के सरकारी अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर्स का बंद जारी, चरमराने लगी राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं

एक अन्य जूनियर डॉक्टर ने कहा कि हमारा मानना है कि इस मामले में कई लोगों को बचाया जा रहा है। सच बाहर आना चाहिए। बता दें कि इस मामले में अबतक एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। सीबीआई ने कॉलेज के प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Sep 4, 2024 - 11:34
 0  378
बंगाल के सरकारी अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर्स का बंद जारी, चरमराने लगी राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं

कोलकाता (आरएनआई) पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में जूनियर डॉक्टरों का बंद प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। पिछले तीन हफ्ते से अधिक समय से जारी बंद के कारण अधिकांश सरकारी चिकित्सा सुविधाओं में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। 

एक जूनियर डॉक्टर ने कहा, "हमारी न्याय की मांग अभी भी पूरी नहीं हुई। जब तक हमारी बहन को न्याय नहीं मिलता, हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। दोषियों को न्याय के कठघरे में लाया जाए।" उन्होंने आगे कहा कि पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया। 

एक अन्य जूनियर डॉक्टर ने कहा, "हमारा मानना है कि इस मामले में कई लोगों को बचाया जा रहा है। सच बाहर आना चाहिए।" बता दें कि इस मामले में अबतक एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। सीबीआई ने कॉलेज के प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार कर लिया है। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों की मांगों में से यह एक है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर इस मामले की जांच के दौरान अपर्याप्त कदम उठाने का आरोप लगाया। अब यह मामला सीबीआई के पास है। 

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। गुरुवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.