फोन-पे ट्रांजेक्‍सन का फर्जी मैसेज बताकर महिला दुकानदार के साथ फ्रॉड का आरोपी कैंट थाना पुलिस की गिरफ्त में, आरोपी द्वारा और भी कई लोगों के साथ किया इस तरह का फ्रॉड 

Friday, June 13, 2025 - 21:20
Updated: 1 year ago
0
फोन-पे ट्रांजेक्‍सन का फर्जी मैसेज बताकर महिला दुकानदार के साथ फ्रॉड का आरोपी कैंट थाना पुलिस की गिरफ्त में, आरोपी द्वारा और भी कई लोगों के साथ किया इस तरह का फ्रॉड 

गुना (आरएनआई) कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम के द्वारा थाना क्षेत्र में एक महिला दुकानदार को फोन-पे ट्रांजेक्‍सन का फर्जी मैसेज बताकर हजारों की खरीदारी करने वाला ठग गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा शहर में अन्‍य कई लोगों के साथ भी इस तरह का फ्रॉड किया गया है।

  उल्लेखनीय है कि फरियादिया सविता ग्‍वाल निवासी बांसखेड़ी गुना के द्वारा केंट थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 10 मई को उसकी किराने की दुकान पर 20-22 साल का एक लड़का आया और जिसने दुकान से 5000 रूपये का किराने का सामान खरीदा तथा 2000 रूपये नगदी लेकर 7000 रूपये फोन-पे पर पेमेंट करने का बोला और पेमेंट करने के उपरांत उसने अपने मोबाईल में 7000 रूपये ट्रांजेक्‍सन का मैसेज भी दिखाया, इसके बाद वह दुकान से चला गया । बाद में जब उसने अपने खाते की ट्रांजेक्‍सन हिस्‍ट्री चैक की गई तो उसके खाते में 7000 रूपये का कोई ट्रांजेक्‍सन नहीं हुआ था। इस प्रकार अज्ञात लड़के द्वारा उसे फर्जी ट्रांजेक्‍सन मैसेज दिखाकर उसके साथ धोखाधड़ी की गई है । जिस पर से केंट थाने में अप.क्र. 644/25 धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

 कैंट थाना पुलिस द्वारा धोखाधडी के उक्त प्रकरण में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए प्रकरण के अज्ञात आरोपी की विभिन्‍न तकनीकी संसाधनों की मदद से पतारसी के निरंतर प्रयास किये गये, जिसके परिणाम स्‍वरूप केंट थाना पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी की पहचान कर बीते रोज आरोपी निखिल पुत्र ओमप्रकाश केवट उम्र 26 साल निवासी ग्राम पिपरौदा खुर्द थाना केंट गुना को गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ पर उसके द्वारा एक एप के माध्‍यम से फर्जी ट्रांजेक्‍सन का मैसेज दिखाकर कई दुकानों से खरीदारी करना बताया। आरोपी द्वारा पूर्व में और लोगों के साथ किये गये फ्रॉड के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है ।

  कैंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक मेहमूद नवी खांन, आरक्षक राजीव सेन, आरक्षक अर्जुन यादव, आरक्षक मयंक गोस्वामी, आरक्षक देवेन्द्र धाकरे एवं महिला आरक्षक रक्षा कंवर की सराहनीय भूमिका रही हैं।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User