फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने वृंदावन में किए बांके बिहारी के दर्शन, मांगी नई फिल्म की सफलता की मनौती
मथुरा (आरएनआई)। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक मधुर भंडारकर बुधवार को वृंदावन स्थित ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। उन्होंने ठाकुर जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और अपनी आने वाली फिल्म की सफलता के लिए मनौती मांगी।
इस दौरान मंदिर के सेवायतों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन कराया, वहीं राजभोग सेवाधिकारी शैलेन्द्र गोस्वामी ने मधुर भंडारकर को ठाकुर जी का प्रसादी पटुका भेंट किया।
मधुर भंडारकर ने दर्शन के बाद कहा कि “ठाकुर जी की शरण में आकर हर बार नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है।” उन्होंने बताया कि वह हर साल वृंदावन आकर ठाकुर जी के दर्शन अवश्य करते हैं।
गौरतलब है कि मधुर भंडारकर बॉलीवुड की हिट फिल्मों ‘फैशन’, ‘हीरोइन’, ‘पेज 3’ और ‘ट्रैफिक सिग्नल’ जैसे सामाजिक विषयों पर आधारित फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस बार उनकी वृंदावन यात्रा पूरी तरह आध्यात्मिक और श्रद्धा से परिपूर्ण रही।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



