फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर लगा रक्तदान शिविर, बीस रक्तदानियों ने किया रक्तदान

Jun 22, 2025 - 19:04
Jun 22, 2025 - 19:13
 0  351
फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर लगा रक्तदान शिविर, बीस रक्तदानियों ने किया रक्तदान

फतेहपुर (आरएनआई) संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बीस रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर का उदघाटन विद्या कोचिंग सेंटर के संचालक गुरमीत सिंह आनंद मौर्य व जिला उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष आशुतोष रस्तोगी व फरहत अली सिद्दकी ने किया। शिविर में बीस रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में सईद, बक़ीर, शौकत, अब्बास, दीपक सिंह, आबिद, शौकत आब्दी, अश्विन दीक्षित, अनुपम पांडेय, हेमंत कुमार, चंद्र शेखर, शिवांशु शुक्ला, प्रभात सिंह, शोभित सिंह, आकाश कुमार, सुभाष चंद्र, सुयश, गुरमीत सिंह, निधि मिश्रा, शुभम कुमार, गौरव मिश्रा, राम कुमार शामिल रहे। शिविर प्रयागराज मेडिकल कॉलेज रक्तकेंद्र के सहयोग से लगवाया गया। जिससे फतेहपुर से प्रयागराज रेफर मरीजों की मदद आसानी से की जा सके। शिविर में गुरमीत सिंह ने 44 वां रक्तदान किया। कहा कि हर स्वस्थ्य व्यक्ति को हर तीन महीने में रक्तदान करना चाहिए। एक रक्तदान से चार जिन्दगियां बचाई जा सकती हैं। रक्तदान शिविर में भोजन जन सेवा समिति के तीन रक्तदाताओं, व टी मैक्स से तीन रक्तदाताओं का सहयोग रहा। इस मौके पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से ज्ञानी सिमरजीत सिंह, प्रधान चरणजीत सिंह, सेकेट्री परमजीत सिंह, संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी से अध्यक्ष गुरप्रीत कौर, उपाध्यक्ष रितेश दीक्षित, अंचल रस्तोगी, आकाश भदौरिया, मयंक भारद्वाज, हरविंदर कौर, जिला उद्योग व्यापार मंडल से राजकुमार मिश्रा, राजकमल, जिला अस्पताल रक्तकेंद्र से परामर्शदाता दीपाली वर्मा, प्रयागराज मेडिकल कॉलेज रक्तकेंद्र विभाग से पीके पांडेय, वीके तिवारी, अनुराग सिंह, अनिल कुमार तिवारी, राजेश कुमार, संतोष कुमार, प्रदीप कुमार, श्याम बिहारी, आशुतोष, भानु, अनुज कुमार, दुर्गेश कुमार उपस्थित रहे।

-
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0