घोष पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर, चोरी की बाइक बरामद कर घटना का किया खुलासा

Jun 22, 2025 - 19:04
Jun 22, 2025 - 19:13
 0  432
घोष पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर, चोरी की बाइक बरामद कर घटना का किया खुलासा

फतेहपुर (आरएनआई) मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का सुल्तानपुर घोष पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की बाइक बरामद कर चोर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया। 

सुल्तानपुर घोष थाना पुलिस ने पंजीकृत मु0अ0सं0 103/2025 धारा 303(2) बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए आरामपुर बसही तिराहे के पास  चेकिंग के दौरान अभियुक्त राहुल पुत्र राकेश 19 वर्ष निवासी ग्राम नेवादा थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित मोटरसाइकिल अपाचे व एक मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अपराध धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त राहुल को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक तेजबहादुर सिंह, उपनिरीक्षक शिवानन्द सिंह, कांस्टेबल दिलीप कुमार, अनिल कुमार, प्रभाकर शाक्य शामिल रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0