फांसी लगाने वाली महिला को पीआरवी ने बचाया, परिजनों के किया सुपुर्द, जनमानस ने की सराहना
फतेहपुर (आरएनआई) यूपी 112 की सूचना पर पीआरवी 7247 ने तत्काल कार्यवाही करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही एक महिला को सुरक्षित बचा कर परिजनों के सपुर्द किया। जिसकी जनमानस ने जमकर सराहना की।
बीते मंगलवार को कॉलर ने कॉल करके बताया कि पत्नी आत्महत्या करने का प्रयास कर रही है। सूचना पर पीआरवी वाहन 7247 ने तत्काल कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर सात मिनट में पहुंचकर जानकारी की। पता चला कि एक महिला कमरे में अपने आपको बंद करके फांसी लगा रही थी। पीआरवी कर्मियों ने त्वरित आवश्यक कार्यवाही करते हुए महिला को सुरक्षित बचा लिया। दोनों पक्षों को समझाया। पीआरवी 7247 के इस कार्य की कॉलर व आम जनमानस ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। पीआरवी वाहन में आरक्षी रोहित यादव व होमगार्ड अभिषेक यादव शामिल रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



