फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाने पर अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Wednesday, October 29, 2025 - 22:27
Updated: 12 months ago
0
फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाने पर अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

फतेहपुर (आरएनआई) कानपुर जनपद में भू-माफियाओं, पूंजीपतियो व राजनैतिक दबाव के चलते अधिवक्ताओं पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमों को लेकर अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर दर्ज मुकदमों को अविलंब वापस लिए जाने के साथ ही दोषी पुलिस कर्मियों का निलंबन किए जाने की मांग की। 

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष अनुज दीक्षित एडवोकेट की अगुवई में अधिवक्ता साथी कलेक्ट्रेट पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तत्पश्चात एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में बताया कि कानपुर जनपद में भूमाफियाओं, पूंजीपतियों व राजनैतिक दबाव के चलते अधिवक्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर गैंगेस्टर जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। जिस कारण प्रदेश का अधिवक्ता समाज नाराज है। अनैतिक कार्रवाई से पुलिस पर जनमानस का विश्वास जहां खत्म हो रहा है वहीं लोकतंत्र की हत्या जैसा प्रतीत हो रहा है। पुलिस कार्रवाई अंग्रेजों के शासनकाल की याद दिला रही है। अधिवक्ता समाज न्याय दिलाने का कार्य करता है और अब अधिवक्ताओं पर ही अन्याय हो रहा है। राज्यपाल से मांग किया कि अधिवक्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं और दोषी पुलिस कर्मियों का निलंबन करके अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट अविलंब लागू किया जाए। इस मौके पर अधिवक्ताओं में शाश्वत गर्ग, गनेश तिवारी, संजय सिंह, बृजेन्द्र यादव, विपिन सिंह यादव, ओम प्रकाश, सुरेन्द्र सिंह, विकास कुमार, नदीम उद्दीन पप्पू, अमित कुमार सिंह, इंद्रजीत सिंह, संदीप कुमार श्रीमाली, अतुल कुमार समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User