हर हर शंभू गाने वाली फरमानी के चचेरे भाई की हत्या चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शनिवार देर शाम बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने यूट्यूबर और गायक फरमानी नाज के चचेरे भाई की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर डाली।

Sunday, August 6, 2023 - 08:00
0
हर हर शंभू गाने वाली  फरमानी के चचेरे भाई की हत्या चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट
फरमानी नाज

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शनिवार देर शाम बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने यूट्यूबर और हर हर शंभू गाने वाली गायक फरमानी नाज के चचेरे भाई की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर डाली। चना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना रतनपुरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी की है।शनिवार देर शाम खुर्शीद नाम के एक युवक पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। हमले में खुर्शीद गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। परिजनों को हमले की सूचना मिली तो वे तुरंत खुर्शीद को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकित तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने एक पक्ष के लोगों पर खुर्शीद की हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि खुर्शीद यूट्यूबर सिंगर फरमानी नाज का चचेरा भाई था।यूट्यूब पर सिंगर फरमानी नाज के चचेरे भाई की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने खतौली के सरकारी अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने झमझाकर लोगों को शांत कराया। लोगों का आरोप है कि गांव के ही एक पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या की है।
हाल ही में वे हर-हर शंभू गाना गाकर सुर्खियों में आईं थी। जिसके बाद देवबंद के उलेमाओं ने उनके खिलाफ फतवा जारी किया था। कहा था, "इस्लाम में नाच-गाना हराम है।" इसके बाद फरमानी नाज ने उलेमाओं को जवाब दिया था कि "जब मेरे पति ने मुझे छोड़ दिया था, तब ये उलेमा कहां थे। ये उलेमा इस्लाम के नाम पर महिलाओं के हर काम को हराम बता देते हैं। ये बताइए महिलाएं जाएं तो कहां जाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User