फतेहपुर: पीएम आवास ग्रामीण समय सीमा में पूरा कराएं, सीडीओ की अधिकारियों को सख्त हिदायत

Wednesday, November 19, 2025 - 21:59
Updated: 11 months ago
0
फतेहपुर: पीएम आवास ग्रामीण समय सीमा में पूरा कराएं, सीडीओ की अधिकारियों को सख्त हिदायत

फतेहपुर (आरएनआई) प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय निगरानी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे वर्ष 2024 की प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे वर्ष 2024 जॉब कार्ड मैपिंग, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2025-26 में आवासों की स्वीकृति एवं प्रथम किस्त जारी करना, वर्ष 2024-25 के अधूरे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के पूर्णतः की प्रगति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत वर्ष 2016-17 से वर्ष 2025 तक ओरण आवासों को पूर्ण करना, एरिया ऑफिसर एप, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण कन्वर्जेंस आदि बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवासों को तय समय सीमा में पूर्ण कराया जाय इसके लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए निगरानी बनाएं रखे। उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य योजना बनाकर सचिवों के माध्यम से पंचायतवार जॉब कार्ड मैपिंग का कार्य तेजी से कराया जाये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में शासन द्वारा निहित सभी कन्वर्जेंस कराए जाय इसके लिए सर्वे कराते हुए जो कन्वर्जेंस शौचालय, विद्युत कनेक्शन, शुद्ध पेयजल आदि शेष है इसके लिए आवेदन कराते हुए पूरा कराया जाये। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत जो सर्वे हुआ है उसके दिव्यांग, अनुसूचित जनजाति, भूमिहीन (आवास हेतु) का क्रास वेरिफिकेशन कराते हुए रिपोर्ट से अवगत कराए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, एलडीएम, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User