फतेहपुर सीकरी से पूर्व फौजी को टिकट देकर कांग्रेस ने चौंकाया

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने फतेहपुर सीकरी लोकसभा से रामनाथ सिकरवार को प्रत्याशी बनाया है।  रामनाथ सिकरवार ने विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को टक्कर दी थी। 

Sunday, March 24, 2024 - 07:21
0
फतेहपुर सीकरी से पूर्व फौजी को टिकट देकर कांग्रेस ने चौंकाया

आगरा (आरएनआई) आगरा की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार होंगे। उन्होंने विधानसभा चुनाव में खेरागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के टिकट पर भाजपा के प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाह को कड़ी टक्कर देकर चौंकाया था। अब सीकरी सीट पर तीनों प्रमुख दलों के अपने पत्ते खोल दिए हैं। यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

खेरागढ़ के गांव कठुमरी के रहने वाले रामनाथ सिकरवार को कांग्रेस ने 2022 के खेरागढ़ विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी घोषित किया था। उनकी लोकप्रियता के कारण प्रियंका गांधी यहां रोड शो करने पहुंची थीं और भीड़ देखकर गदगद हो गई थीं। हालांकि रामनाथ चुनाव हार गए मगर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को कड़ी चुनौती देकर राजनीतिक विश्लेषकों को चौंका दिया था।

 
अब कांग्रेस ने गठबंधन के साथ एक बार फिर रामनाथ पर दांव खेला है। ठाकुर बिरादरी के रामनाथ के मैदान में उतरने के बाद सीकरी सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होना तय है। बसपा ने ब्राह्मण प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा से वर्तमान सांसद राजकुमार चाहर प्रत्याशी हैं।

 रामनाथ सिकरवार वर्ष 2004 में सेना से रिटायर होने के बाद से समाजसेवा में जुट गए। उन्होंने लक्ष्मण सेना नामक संगठन बनाकर किसान, मजदूरों की समस्याओं के लिए संघर्ष किया। वह जिला पंचायत सदस्य भी रहे। युवाओं में रामनाथ की खासी लोकप्रियता है। वह कांग्रेस से चुनाव हारने के बाद भी क्षेत्र में काम करते रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User