फतेहपुर: इलाज के दौरान किशोरी की मौत, भाई ने रिश्तेदार पर लगाया छेड़खानी का आरोप
फतेहपुर (आरएनआई) खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर औढेरा अपने ननिहाल में रह रही 16 वर्षीय छात्रा ने एक पखवारे पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया था। जिसकी आज सुबह घर में ही इलाज के दौरान मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के जयराम नगर निवासी नरेश कुमार विश्वकर्मा की पुत्री शालू ने विगत 11 अगस्त को अपने ननिहाल में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की थी। परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया था। वहीं परिजन किशोरी को कानपुर, लखनऊ, कौशाम्बी में इलाज कराने के बाद घर वापस ले आये और वहीं इलाज कर रहे थे। गुरूवार की सुबह किशोरी ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के भाई शिवा विश्वकर्मा ने बताया कि गांव का ही एक युवक सचिन उर्फ ननकू विश्वकर्मा रिश्ते में मृतका का नाना लगता है। जो उसकी बहन के साथ छेड़खानी करता था। जिससे तंग आकर उसकी बहन ने घटना को अंजाम दिया था। मृतका कक्षा 9 की छात्रा थी और चैधरी शिव सहाय इण्टर कालेज जयरामपुर में पढती थी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



