प्रेमी प्रेमिका कुंदे ट्रेन के आगे एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

Saturday, February 10, 2024 - 21:46
Updated: 3 years ago
0

*जौनपुर।* जफराबाद थाना क्षेत्र के शंकरीगंज रेलवे फाटक के पास प्रेमी प्रेमिका गोदान ट्रेन के सामने कूद पड़े, जान देने के प्रयास में प्रेमी की मौके पर मौत हो गई जबकि प्रेमिका की हालत गंभीर बनी हुई है जिसको जफराबाद पुलिस ने थाने की सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल भेजा।

बताते है कि प्रेमिका की दो दिन पूर्व शादी तय हुई थी, वही घटना के बाद प्रेमी और प्रेमिका के घर वालों को सूचना दे दी गई, सूचना पर परिजन पहुंचे थाने, परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है। जफराबाद थाना क्षेत्र के शंकरगंज रेलवे क्रासिंग के समीप शनिवार की दोपहर को  24 वर्षीय प्रेमी तथा 22 वर्षीया प्रेमिका ने ट्रेन के कूदकर कर आत्महत्या का प्रयास किया। परिणामस्वरूप प्रेमी की मौत हो गयी तथा प्रेमिका गम्भीर रूप से घायल हो गयी।

वाराणासी के फूलपुर थाना क्षेत्र के कुंआर बाजार के समीप स्थित अहिरान गांव के राजभर बस्ती के निवासी सोनू राजभर पुत्र जयप्रकाश राजभर तथा उसी गांव की वंदना राजभर पुत्री बुद्धू राजभर दोपहर में उक्त क्रासिंग के पास थे। मुबई से आने वाली गोदान एक्सप्रेस को देखकर कूद गए। ट्रेन से प्रेमी की गर्दन कट कर अलग हो गयी। प्रेमिका अचानक उठ कर हटने लगी जिससे कारण ट्रेन के टक्कर से उसका दोनो हाथ कट गया।वह पटरी के बगल में चली गई।

सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अपने सरकारी वाहन से प्रेमिका को जिला चिकित्सालय भेजवाया। मृतका के भाई सूर्यभान ने बताया कि युवती परिवार में सबसे छोटी थी। उसकी दो दिन पहले शादी तय हुई थी। शनिवार की सुबह 10 बजे दोनो घर से भागे थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User