प्रियंका गांधी ने पटना में 2000 महिलाओं से किया संवाद, कहा- नीतीश सरकार को हराना होगा
24 सितंबर को कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक में कहा गया था कि बिहार विधान चुनाव में पार्टी मजबूती से उतरेगी। इसका प्रमाण अब दिखने लगा है। कांग्रेस इस बार अलग तेवर में है। प्रियंक गांधी बिहार आ गई हैं।
पटना (आरएनआई) कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और सांसद प्रियंका गांधी दूसरी बार बिहार दौरे पर आ चुकी हैं। पटना के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में वह 2000 महिलाओं के संवाद किया। इन महिलाओं में मनरेगा मजदूर, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविकाएं, आशा वर्कर, वकील और डॉक्टर महिलाएं शामिल थी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं से अपील करते हुए कह कि इस चुनाव में आपको सीएम नीतीश कुमार और भाजपा की सरकार को हराना होगा। इसके बाद मोतिहारी के लिए रवाना हो गईं। यहां अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि आज बिहार की बहन बेटियों के लिए आवाज उठाने प्रियंका गांधी बिहार दौरे पर आई हैं। वह सदाकत आश्रम में महिलाओं से बातचीत करेंगी। राज्य के सभी जिलों से महिलाएं उनसे बात करने पहुंची हैं। इस संवाद में हर वर्ग की महिलाओं को शामिल करने का प्रयास किया गया है। प्रियंका गांधी महिलाओं के लिए कुछ बड़ा एलान कर सकती हैं, जो इंडिया गठबंधन के घोषणा पत्र में शामिल होगा।
पटना में संवाद के बाद प्रियंका गांधी शुक्रवार दोपहर दो बजे हेलिकॉप्टर से मोतिहारी पहुंचेंगी। पुलिस लाइन उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा। वहां से वह बंद गाड़ी में गांधी मैदान स्थित सभा स्थल जाएंगी, जहां वे कांग्रेस की ‘हर घर अधिकार रैली’ को संबोधित करेंगी। इस रैली में 20 हजार से ज्यादा महिलाओं के शामिल होने का दावा किया गया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



