प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूलों में मनाया गया दीप पर्व दीपावली

Tuesday, October 29, 2024 - 20:02
Updated: 2 years ago
0
प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूलों में मनाया गया दीप पर्व दीपावली
बच्चों के साथ दीपावली मनाते खंड शिक्षा अधिकारी भरखनी डॉक्टर सुनील कुमार सिंह

शाहाबाद हरदोई (आरएनआई) ब्लाक भरखनी के समस्त प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूलों में खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में दीप पर्व दीपावली हर्ष और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। इस मौके पर नौनिहालों ने स्कूलों में रंगोलिया बनाई। तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार सिंह ने बच्चों को पुरस्कार वितरित कर उत्साह वर्धन किया। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह द्वारा प्रथम बार यह परंपरा शुरू की गई है। अवकाश बोले जाने से पूर्व मंगलवार को सुबह दस बजे समस्त प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूलों में खंड शिक्षा अधिकारी ने दीप पर्व मनाने की तैयारी करवा रखी थी। मंगलवार को अवकाश होने तक सभी स्कूलों में दीप पर्व दीपावली मनाया गया। स्कूलों में रंगोली बनाकर दीप जलाए गए। बच्चों के साथ खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने हाथों पर दीप रखकर सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं । खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा दीप पर्व हमें अंधेरे से रोशनी की ओर जाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी बच्चों से मेहनत और लगन के साथ पढ़कर अपने परिवार, गुरुजनों और स्कूल का नाम रोशन करने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User