प्राइवेट आईटीआई में हुआ दीक्षांत समारोह अंक पत्र प्रदान किए गए

Thursday, October 12, 2023 - 16:57
Updated: 3 years ago
0
प्राइवेट आईटीआई में हुआ दीक्षांत समारोह अंक पत्र प्रदान किए गए

हाथरस, (आरएनआई) श्री खचेरमल सारस्वत प्रा० आई टी आई सादाबाद हाथरस में आज दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्री ओ० पी० सिंह० रि० स्टेशन अधीक्षक उ० म० रे० द्वारा भगवान विश्वकर्मा के छविचित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अखिल भारतीय व्यवसायिक परीक्षा जुलाई 2023 में ड्राफ्ट्समैन सिविल ट्रेड से रॉबिंस कुमार , इलेक्ट्रीशियन ट्रेड दुष्यंत कुशवाह, फिटर ट्रेड से मनीष कुमार  ,मैकेनिक डीजल ट्रेड से जयप्रकाश शर्मा एवं वेल्डर ट्रेड से विकास कुशवाह ने संस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया । मुख्य अतिथि जी ने अपने आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं के साथ सभी प्रशिक्षार्थियों को अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए श्री ओ० पी० सिंह० जी ने व्यावसायिक शिक्षा की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डाला एवं छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी प्रशिक्षार्थियों ने जीवन में निरंतर बढ़ते रहने और देश का नाम और रोशन करने का संकल्प लिया। प्रबंधक श्री एस एस सारस्वत ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। राष्ट्रगान एवं भारत माता की जय के उदघोष के साथ समारोह का समापन किया गया। समारोह की अध्यक्षता श्री एस० एस० सारस्वत जी द्वारा एवं संचालन प्रमोद कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनक सिंह, सुखवीर सिंह, जोगेंद्र प्रसाद, कमलेश देवी, रामगोपाल शर्मा आदि सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहें।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User