प्रसव को ले जाते प्रसूता की मौत मायके पक्ष ने लगाया लापरवाही से उपचार कराने का अरोप

Saturday, December 9, 2023 - 20:04
Updated: 3 years ago
0
प्रसव को ले जाते प्रसूता की मौत मायके पक्ष ने लगाया लापरवाही से उपचार कराने का अरोप

सासनी- ९ दिसंबर। गांव जिरौली की एक प्रसूता ने प्रसव को ले जाते वक्त  रास्ते  में दम तोड दिया। जिससे प्रसूता के परिजनों में कोहराम मच गया। उधर मृतका के मायके पक्ष्ा के लोग मृतका के परिजनों पर लापरवाही से उपचार कराने पर प्रसूता की मौत का अरोप लगाने लगे।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव जिरौली निवासी राजेश की पत्नीर ज्योमति को प्रसव के लिए उसकी ननद अलीगढ के मलखान सिंह हॉस्पी टल में ले गई थी। जहां चिकित्स कों ने प्रसूता में खून की कमी बतात हुए रेफर कर दिया। रेफर होने के बाद प्रसूता को जेएन मे‍डिकल के लिए ले जाने लगे। बताते हैं कि मेडिकल ले जाते वक्त  प्रसूता ने दम तोड़ दिया। जिससे मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। उधर मृतका के मायके पक्ष्ा  को सूचना दी गई। तो मायके पक्ष के लोग भी गांव जिरौली पहुंच गये और परिजनों पर लापरवाही वरतने तथा सही चिकित्सषक से उपचार न कराने का अरोप लगाते हुए मृतका के बच्चोंस के नाम जमीन तथा उनकी पढ़ाई लिखाई का जिम्मान उठाने की बात करने लगे। उधर सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सासनी केशवदत्तद शर्मा मयफोर्स के मौके पर पहुंच गये। मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टिमार्टम के लिए भेजा है। उधर ग्रामीण परिजनों एवं मायके पक्ष से सुलहनामा कराने का प्रयासरत थे।

\Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User