प्रयागराज महाकुंभ से फेमस हुई पोस्टर गर्ल हर्षा रिछारिया ने वृंदावन से संभल तक पद यात्रा प्रारंभ की

Monday, April 14, 2025 - 17:31
Updated: 2 years ago
0
प्रयागराज महाकुंभ से फेमस हुई पोस्टर गर्ल हर्षा रिछारिया ने वृंदावन से संभल तक पद यात्रा प्रारंभ की

मथुरा (आरएनआई) प्रयागराज महाकुंभ से फेमस होने वाली पोस्टर गर्ल हर्षा रिछारिया ने तीर्थ नगरी वृंदावन से संभल तक पद यात्रा प्रारंभ की, पद यात्रा में सैकड़ों साधू संतों की मौजूदगी में वृन्दावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर भगवान के जयकारों के साथ यात्रा को आगे बढ़ाया।

यात्रा को प्रारंभ करने से पूर्व हर्षा ने वृंदावन के मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव और राम की आराधना कर आशीर्वाद लिया , पदयात्रा में भाग लेने के लिए मथुरा के श्री कृष्ण जन्म भूमि के पास रहने वाली अलीशा खान माथे पर टीका लगा हिजाब पहन कर पद यात्रा में शामिल होने पहुंच गई।

अलीशा खान ने पदयात्रा में पहुंचकर मुस्लिम धर्म पर जोरदार हमला करते हुए कहा सनातन धर्म में महिलाओं को सम्मान दिया जाता है और मुस्लिम समाज में महिलाओं को बंद कर रखा जाता है, सनातन धर्म में महिलाओं को लक्ष्मी स्वरूप में पूजा जाता है , बीते 8 माह पूर्व अलीशा खान ने सचिन नानक हिन्दू युवक के साथ लव मैरिज की है।

हर्षा रिछारिया ने वृंदावन से पद यात्रा प्रारंभ करते समय कहा कि वृन्दावन से संभल तक 175 किलोमीटर की यह पद यात्रा हिन्दू धर्म से विमुक्त हुए युवक युवतियों को वापस सनातन धर्म से जोड़ा जाएगा यह पदयात्रा वृंदावन से संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती के दिन से प्रारंभ होकर 20 अप्रैल को संभल पहुंचेगी और 21 अप्रैल को यात्रा का समापन कार्यक्रम आयोजित होगा।

हर्षा रिछारिया की पदयात्रा में उज्जैन से किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर माता सतीनंद गिरी भी मौजूद रही यह पदयात्रा सर्वांगीण समाज कल्याण समिति के बैनर तले वृन्दावन से प्रारंभ होकर राया,अलीगढ़, बुलंदशहर, होते हुए संभल पहुंचेगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User